बरेली: बरेली एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो आरोपियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
पांच हजार की रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली गई। नोटों को सील कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी के साथ टीम ने बीसलपुर में रिश्वत लेने वाले लेखपाल की फील्डिंग लगाई थी।