बेलछी प्रखंड के दुल्लहपुर और उच्च विद्यालय कोरारी को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क को उखाड़कर अधूरा छोड़ देने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नई सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार द्वारा पहले पुरानी सड़क को उखाड़ दिया गया और उसपर गिट्टी व लाल मिट्टी डालकर समतल किया गया। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया गया औ