आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में निचलौल तहसील पर प्रदर्शन कर डीएम महाराजगंज को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा कैमी में वर्ष 2007 में महिला आरक्षित पद पर पुरुष की नियुक्ति को शासनादेश के विरुद्ध बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई और पिछड़ी महिला रोजगार सेवक की नियुक्ति की मांग की। मांग न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।