बिसौली: बिसौली विकासखंड में खुशियों का माहौल, दिव्यांगों को रिक्शा वितरण से बढ़ा आत्मविश्वास
Bisauli, Budaun | Mar 28, 2026 बिसौली विकासखंड परिसर में आज शनिवार को 3 बजे करीब दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पात्र विकलांग व्यक्तियों को हाथ से चलने वाले रिक्शा वितरित किए गए, जिससे वे अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ आजीविका के साधन भी जुटा सकेंगे।