नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बेसिक विद्यालय रढूई में पढ़ने गई नाबालिग लड़की गायब हो गई। लड़की की मां ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे बेसिक विद्यालय रढूई पढ़ने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनो ने खोजबीन शुरू कर दी। लड़की की दोस्त से पूछने पर पता चला की लड़की स्कूल नहीं गई थी। जिसके बाद काफी खोज बिन किया गया कुछ भी पता नहीं चला।