लोहरदगा: लोहरदगा में शीतलहर और पाले से रबी फसलें प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी
लोहरदगा जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका सीधा असर खेत-खलिहानों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई खेतों में पाले (बर्फ की परत) जमने की पुष्टि हुई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है?