अमरोहा: नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर से ₹50000 नकदी व सोने का सामान किया चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Amroha, Amroha | Apr 5, 2024 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मोहम्मद बाबर के घर में घुसकर ₹50000 की नकदी व सोने का सामान चोरी कर लिया। मोहम्मद बाबर ने बताया कि हम रमजान के चलते रिश्तेदारी में गए थे। आकर देखा तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।