झांसी: झांसी में जुमा की नमाज के बाद सैंकड़ों मुस्लिम हुए एकजुट, सैयर गेट स्थित मरकज मस्जिद के बाहर जलाया आतंकवाद का पुतला
Jhansi, Jhansi | Apr 25, 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। वही मुस्लिम समुदाय भी आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जता रहा है। झांसी में शुक्रवार को जुमा की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झांसी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकले और उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विरोध किया।