दरभंगा: विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग द्वारा ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर का समापन समारोह आयोजित।
एलएनएमयू, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा स्थापित अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में स्थानीय कादिराबाद के रूहेलागंज स्थित ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन समारोह विभागाध्यक्ष डा घनश्याम महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुआ