आबू रोड: आबूरोड के किवरली मोरथला के बीच चलती ट्रेन से गिरने से महिला यात्री गंभीर घायल, सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची
आबूरोड क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। किवरली और मोरथला स्टेशन के बीच चलती एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक एक महिला यात्री गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया