धनबाद के सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए भुली में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में चुड़ा, तिलकुट और गुड़ भी बांटा गया। सांसद प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता और मंतोष साव ने जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरित की। लोगों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।