खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के आबदा नगर मोहल्ले में देर रात आपसी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर हमला किया गया। इस घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे दी गई।