आज बड़ी सादड़ी में संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव में सहकारिता मंत्री गौतम दक मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत अनुभव हुआ। कार्यक्रम में पूज्य संतों का दिव्य सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान से क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की प्रार्थना की।