मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पिछड़ी गाँव से 23 वर्षीय एक महिला छोटी हांसदा दो दिनों से लापता हैं। लापता महिला के पति अर्जुन मूर्मू ने थाना पहुंच घटना की लिखित शिकायत दी है।उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 10 जनवरी को सुबह 10 बजे बैंक के काम बोलकर घर से निकली थी।फिर वापस नहीं लौटी।महिला की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है।