वजीरगंज कस्बे में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने बुधवार को 9 बजे करीब आरोप लगाते हुए बताया कि वह लंबे समय से पारिवारिक विवाद और मानसिक उत्पीड़न से परेशान था। युवक का कहना है कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं।