सारंगपुर: चरित्र शंका पर पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 20 दिन बाद लिमा चौहान पुलिस के हत्थे चढ़ा
बीते दिनो पाडल्या माता में आरोपी कमल वर्मा ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका कर उसके नाक कान और ब्रेस्ट काटकर हत्या करने का प्रयास किया था।जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था घटना स्थल से आरोपी फरार था जिसकी तलाशी शुरू की।लिमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहौरिया ने सोमवार शाम 5 बजे बताया कि आरोपी 20 दिन से अपनी बहन के घर रह रहा था जिसे गिरफ्तार कर ले भेज दिया।