आरा: झौवा गांव में पोखर में डूबकर युवक की मौत, वह दो दिन से लापता था
Arrah, Bhojpur | Sep 27, 2025 बिहियां थाना के झौवा गांव में डूब कर एक युवक की मौत हो गई है। आरा सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान झौंवा गांव के ही रहने वाले स्वर्गीय हरे राम के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है। 25 सितंबर के रात से ही युवक लापता था आज सुबह में पानी के ऊपर तैरता हुआ शव देखा गया।