बांका: कुर्मा गांव में प्रतिबंध के बावजूद किसान जला रहे पराली, बीएओ ने कार्रवाई का किया वादा
Banka, Banka | May 14, 2025 कुर्मा गांव के बहियार में किसान प्रतिबंध के बाद भी खेतों में आग लगाकर रबी फसल की पराली जला रहे हैं। इससे न कि सिर्फ पर्यावरण दूषित हो रहा है बल्कि खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही है। बुधवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे बीएओ चितरंजन चौधरी ने बताया की जांच कराई जाएगी और पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हिंत कर उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।