झालरापाटन: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्मोत्सव, झालरापाटन में भव्य रथयात्रा निकाली गई
झालरापाटन में सकल दिगंबर जैन समाज और शांतिनाथ मंदिर पंचायत ने संयुक्त रूप से भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया। इस अवसर पर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सुबह 9 बजे भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में भगवान महावीर की प्रतिमा को रथ में विराजमान किया गया। जुलूस में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और धर्म ध्वज के साथ घुड़सवार शामिल थे।