गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53वां स्थापना दिवस 30 मार्च को झंडा मैदान में मनाया जाएगा, नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया
झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53वां स्थापना दिवस 30 मार्च को झंडा मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को 11 बजे महानगर कमिटी और अन्य नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया।यहां तैयारियाँ अंतिम चरण में दिखी। इसको लेकर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।