तमाड़ 1: गितिलडीह मे "बा परब जोअर जगर सुसुन दुरङ 2025" हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ
Tamar 1, Ranchi | Mar 22, 2025 कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक गोवारी गीत से हुई । कार्यक्रम में " तुम्बाल" टीम द्वारा शिक्षा से संबंधित आधुनिक जदुर गीत प्रस्तुत किया। अर्थात लिखाई पढ़ाई नहीं करोगे तो जीवन यापन मुश्किल होगा , ज्ञान अर्जित नहीं करोगे तो जीवन पथ संकट होगा । इसके बाद सरहुल के लोकगीतों सहित अखड़ा में रंगारंग नृत्य संगीत का सिलसिला आदिवासी कलाकारों द्वारा घंटों तक चला ।