सोनो: दर्द से उपजा संकल्प: झाझा में पंचर बनाने वाले सरफराज ने बनाया स्वाभिमान का पुल
Sono, Jamui | Feb 19, 2026 जमुई जिले के झाझा प्रखंड के घोरिकवा गांव में गुरुवार एक बजे सरफराज अंसारी ने निजी संसाधनों से पुल निर्माण कर मिसाल पेश की है। वर्ष 2019 में दादी के जनाजे के दौरान उफनती नदी पार करने की पीड़ा ने उनके भीतर संकल्प जगाया। पुणे में टायर पंचर बनाकर जीवनयापन करने वाले सरफराज ने वर्षों की बचत से करीब 12.50 लाख रुपये जुटाकर पुल निर्माण शुरू कराया। ग्रामीणों के सहयोग