नूरसराय: चौहान मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
नूरसराय थाना क्षेत्र के चौहान मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी राहुल कुमार,पिता जोगेंद्र मालाकार, तथा रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी सुमन मालाकार, पिता स्वर्गीय परमेश्वर मालाकार के रूप में हुई है।