मुसाबनी: स्वीप कार्यक्रम के तहत मुसाबनी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया
प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, बीपीओ राजेश श्रीवास्तव, सी आई शरद चंद्र बेरा, जेएसएलपीएस के कोऑर्डिनेटर प्रियंका मांझी मुख्य रूप से उपस्थित थे।