पिड़ावा शहर के आबादी क्षेत्र के करीब एक जंगली जानवर दिखाई देने से लोगों में सनसनी फैल गई।वाहन चालक गोविंद सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बताया है कि बीती रात वो चार पहिया वाहन लेकर मायाखेड़ी की ओर से पिड़ावा रहा था। उसी दौरान पिड़ावा से कुछ ही दूरी पर उसके वाहन के सामने एक जंगली जानवर जरख दौड़ता हुआ आया और करीब आधा किलोमीटर तक वाहन के सामने दौड़ता रहा।