मिले जानकारी के अनुसार चांद थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार की सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चांद थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी बबलू यादव ग्राम गोंईं का बताया जाता है।