कानपुर- सागर हाइवे पर रमईपुर में दो ट्रक खराब होने के बाद शम्भुहा पुल के पास तीन और ट्रक खराब हो गए। सहालग तेज होने के चलते आड़े तिरछे वाहन घुस गए। जिससे बीस किलो मीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कानपुर सागर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे बताया यातायात बहाल हो गया है।