गुना नगर: ग्वालियर से मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की किस्त डाली, गुना जिले की 2,26,519 लाडली बहनों को मिली राशि
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 13 मार्च को ग्वालियर के शबरी माता मंदिर घाटीगांव से प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में योजना की 34वीं किस्त की राशि डाली। गुना का जिला स्तरीय कार्यक्रम महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यालय में हुआ। गुना जिले की 2 लाख 26 हजार 519 लाख लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 33 करोड़ 43 लाख 22 हजार 100 की राशि अंतरिक्ष की गई।