मैरवा: मछरिया टोला में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
Mairwa, Siwan | Feb 5, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के मछरिया टोला में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक चांदपाली मिश्रा टोला का रहने वाला 28 वर्षीय शंभू यादव है। शंभू बाजार से वापस लौट रहा था तभी इसी अज्ञात वाहन में उसे टक्कर मार दिया है। सिवान सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।