नेतरहाट के समीप बोलेरो के टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को महुआटांड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से गड़ गुड़नी निवासी 18 वर्षीय कैलाश महली को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बाइक में सवार होकर गड़ गुड़नी निवासी कैलाश महली जोरी निवासी अमन एक्का और एक अन्य युवक महुआ टांड़ घूमने जा रहे थे।