मधेपुरा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकरपुर थाना क्षेत्र के हरिराहा वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद जुमराती और मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया है।