बड़गी चौराहा चितरी पर श्रीराम मेडिकल स्टोर से नकदी चोरी करने के मामले में चितरी पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर जोगपुर जाने वाले मेन रोड से जमील शाह पिता लालशाह और सलीम पिता रहीम शाह निवासी पारसोला को गिरफ्तार किया गया है।