इस्माईलपुर थाना क्षेत्र सुद्दन टोला मवि में दो बच्चों के मारपीट में दोनों ही परिवार के बड़े लोग आपस में भिड़ गये. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में लाठी डंडे चलने गये. कई लोग घायल हो गये. दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माईलपुर से प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही इस्माईलपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.