मेरठ: दिल्ली ब्लास्ट पीड़ित मोहसिन के घर पहुंचे अजय राय, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपने गमछे से पोछे पीड़ित पिता के आंसू
Meerut, Meerut | Nov 16, 2025 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष अजय राय रविवार को मेरठ पहुंचे। अजय राय दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए युवक मोहसिन के परिवार से मिले। लिसाड़ी गेट में वो मृतक मोहसिन के घरवालों से मिलने पहुंचे। अजय राय को देखते ही मोहसिन का पिता फफककर रो पड़ा। कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष ने उसे अपने बगल बैठाया, उसके कांधे पर हाथ रखा। खुद अपने गमछे से उसके आंसू पोंछकर सहारा दिया।