मुरादाबाद: नागफानी थाना क्षेत्र में काम करने को कहने पर पति ने की पत्नी के साथ मारपीट, पत्नी हुई घायल
नागफानी थाना क्षेत्र के तारो वाले मंदिर के पास पत्नी ने पति से काम करने को कहा तो पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें पत्नी घायल हो गई। घायल पत्नी को लेकर परिजन नागफानी थाने पहुंचे जहां पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस द्वारा मेडिकल के लिए घायल पत्नी को जिला अस्पताल भेजा गया।