मुरादाबाद: सिविल लाइन क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता, परिवार वालों ने थाने पर दी तहरीर
सिविल लाइन क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया है। बता दें कि आदर्श कॉलोनी निवासी अर्बन कुमार जिला संभल में इंश्योरेंस कंपनी के बड़े बाबू के पद पर तैनात हैं। उनका पुत्र 3 दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। वहीं चाचा राकेश कुमार के मुताबिक, भतीजा ध्रुव कुमार किसी काम को कहकर घर से निकला था लेकिन तब से ही लापता है और 3 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने पर एक तहरीर दी है।