पथरिया: पथरिया में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पति गंभीर घायल, पत्नी और साली को मामूली चोटें, चालक फरार
पथरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दुर्घटना हुई। दमोह-पथरिया मार्ग पर सुबह 11 बजे एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। लखरोनी निवासी सुनील अहीरवाल अपनी पत्नी मानसी और साली को लेकर दमोह जा रहे थे। साली का इलाज कराने के लिए वे अपने गांव से निकले थे। इसी दौरान दमोह की तरफ से आ रही पिकअप ने रॉन्ग साइड से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील को