विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष जिप सदस्य ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं को लेकर बीडीओ को दिया ज्ञापन
विष्णुगढ़ पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य सरयू पटेल ने बुधवार को विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष जनता दरबार आयोजित किया। जिसमें कई लोगों ने जिप सदस्य के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। अधिकांश लोगों ने बीते वर्ष आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर में दिए गए आवेदनों का अभी तक निष्पादन नहीं होने की बात रखी। फरियादियों ने कहा कि शिविर मे कई योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन दिए थे।