पहरा पंचायत स्थित पहरा बाली के पास अवैध बालू खनन कर रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने बुधवार को जब्त किया। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर SI राम बाबू पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने लाया है। FIR दर्ज की जा रही है।