सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक मरीज को एक्सपायरी दवा दे दी गई। महनार प्रखंड के पहाड़पुर निवासी शंकर रजक के पुत्र सोनू कुमार रजक 19 जनवरी 2026 को लूज मोशन के इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे थे। इलाज के बाद दवा काउंटर से मिली दवा उन्होंने रात में खा ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दवा अप्रैल 2025 में एक्सपायरी है।