लोहरदगा: लोहरदगा स्टेशन रोड में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाज किया गया
लोहरदगा स्टेशन रोड में शुक्रवार लगभग शाम 5:00 सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉ शिव शंकर मुंडा द्वारा किया गया। घटना में घायल महिला की पहचान बगड़ू चांपी निवासी 22 वर्षीय सूरज मुनि के रूप में की गई है।