गोड्डा: हरकट्टा के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल रेफर
Godda, Godda | Feb 1, 2026 रविवार की दोपहर पथरगामा थाना क्षेत्र के हरकट्टा गाँव के समीप बोलेरो के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गए। घायल का नाम राम चन्द्र हेम्ब्रम है जो पथरकानी गाँव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पथरगामा सीएचसी भेजा गया जहाँ प्राथमिक इलाज हुआ। घटना की जानकारी जब घरवालों को हुई तब उसे लेकर रविवार की शाम सदर अस्पताल लाया गया।