पानीपत: मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में पानीपत में कांग्रेस का लाल बत्ती चौक पर प्रदर्शन
पानीपत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम में किए गए बदलाव के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाग लिया।