लीलापुर थाना क्षेत्र के शकूहाबाद सगरा सुंदरपुर गांव निवासी अनवर पुत्र वाहिद अली ने एसपी को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बीती चौबीस जनवरी को शाम करीब सात बजे उसके पिता को पुलिस उठाकर सगरा सुंदरपुर पुलिस चौकी ले आयी। यहां गौकशी के फर्जी मुकदमें में फंसा देने का जबरन दबाव बनाया गया। डरा धमका कर अवैध रूप से बीस हजार रूपये वसूल लिये गये।