अररिया: रामपुर मोहनपुर में आपसी रंजीश को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख़्मी सदर अस्पताल मे भर्ती
Araria, Araria | Jun 20, 2024 अररिया के बेलगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने दो लोग मरियम खातून व सेबल को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिन्हे परिजनों की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिनका इलाज डॉ प्रदीप कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाने को भेज दी गई है।