कनवास: लोकसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर कनवास में होगा भव्य आयोजन, रक्तदान शिविर की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
Kanwas, Kota | Nov 30, 2025 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन के अवसर पर 4 दिसम्बर को कनवास के सुभाष सर्किल पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। भाजपा कनवास मंडल द्वारा लगाए जाने वाले इस शिविर में युवा कार्यकर्ताओं सहित आमजन के भी बड़ी संख्या में पहुँचने की उम्मीद है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे भाजपा कनवास मंडल संयोजक कौशल सोनी ने जानकारी दी।