अमरोहा: नौगांवा सादात के इंस्पेक्टर और HM के खिलाफ जिले की चारों तहसीलों में धरना प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग पर अड़े लेखपाल
Amroha, Amroha | Oct 28, 2024 आपको बता दें कि दो दिन पूर्व अमरोहा के नौगांवा सादात थाने में खनन का ट्रैक्टर थाने में खड़ा करने पर लेखपाल और थाना प्रभारी, हेड मोहर्रिर के बीच विवाद हो गया था। लेखपाल ने अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ था। लेखपाल के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को जिले की चारों तहसीलों में लेखपालों ने हड़ताल कर दी।