कटिहार: रामसभा गौशाला में गलतफहमी के चलते ससुराल पक्ष ने महिला को पीटा, इलाज जारी
सोमवार की दोपहर 3:30 बजे एक महिला को गंभीर स्थिति में परिजन के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई थी। घटना के बारे में घायल बेनी देवी के पुत्र दिलखुश कुमार ने बताया कि उनके पिता शराब पीकर घर पहुंचे और मन से लड़ाई झगड़ा करने लगे। जिसे वह बाहर ले जा रहे थे। इसी दौरान वह गिर पड़े और उन्हें चोट लगा गई।