बड़हलगंज के नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।