भीलवाड़ा: धुवाला में विवाहिता की अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया
मांडल थाना क्षेत्र के धुवाला में एक विवाहिता की अचानक हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने मृतका के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।